बिडेन की बढ़त मजबूत, उटाहा में जीते ट्रंप, फ्लोरिडा में आर-पार की जंग

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है. कुछ राज्यों में वोटिंग बंद हो गई है और गिनती शुरू हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन में से राष्ट्रपति कौन बनेगा, इसके रुझान भी आने शुरू हो गए हैं. सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नज़र अमेरिका के चुनावी नतीजों पर टिकी हुई है. ताजा अपडेट के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहें.

इलेक्टोरेल वोट से जुड़े ताजा अपडेट
जो बिडेन- 131
वोट प्रतिशत – 48%
डोनाल्ड ट्रंप – 108
वोट प्रतिशत – 50.4%

उटाहा में जीते डोनाल्ड ट्रंप
CNN के मुताबिक, जो बिडेन ने न्यू हैंपशायर में जीत दर्ज की, जहां चार इलेक्टोरेल वोट हैं. जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने उटाहा में जीत दर्ज की, जहां पर 6 इलेक्टोरेल वोट हैं.

कोलोराडो में जीते बिडेन, कैंसास में ट्रंप
डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार जो बिडेन ने कोलोराडो में जीत दर्ज कर ली है, इसी के साथ उन्हें नौ इलेक्टोरेल वोट मिले हैं. जबकि डोनाल्ड ट्रंप कैंसास में जीते हैं, जिससे उन्हें 6 इलेक्टोरेल वोट मिले हैं. 

इलेक्टोरेल वोट पर ताजा अपडेट
जो बिडेन – 131
वोट प्रतिशत – 48.4%
डोनाल्ड ट्रंप – 98
वोट प्रतिशत – 50.1%

 

 

Leave a Reply