पुरानी रंजिश पर आटो चालक से मारपीट

जबलपुर। हनुमानताल थानांतर्गत चरगकां में कल देर रात पान के ठेले पर गुटखा खरीद रहे आटो चालक से दो लोगों ने पुराने किकाद को लेकर गाली गलौज करते हुये नुकीली चीज से हमला कर उसे घायल कर दिया। धारा 294,324,34 का मामला दर्ज कर हमलाकरों की तलाश जारी है, हनुमानताल पुलिस ने बताया कि चरगंका निकासी मोनू अंसारी कल रात 11 बजे आटो खड़ा कर पान के ठेले से गुटखा खरीद रहा था। तभी शहजाद क छोटू आये और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर शहजाद ने मोनू को पकड़ लिया और छोटू ने किसी नुकीली चीज से हमला कर घुटने में चोट पहुंचाई। 

Leave a Reply