गिरवी रखी बुलेट के पैसे मांगने पर मारपीट
जबलपुर। पुराना बस स्टेंड में एक ट्रेवर्ल्स बुिंकग क्लर्क के मित्र के मित्र को ५० हजार में अपनी बुलेट वाहन गिरवी रखी थी। उसके बाद वह एक दिन गिरवी वालें ने उसकी बुलेट और पैसे वापस मांगे इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, क्योंकि मित्र के कार्यालय में वारदात न हो इसलिये वो लोग फुहारा होते हुये चेरीताल शराब की गली में चले गये, इस दौरान दो लड़कों को बुलाया गया और मारपीट शुरु हो गई।
मदनमहल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार फकीरचंद का अखाड़ा के पास हनुमानताल निवासी ३५ वर्षीय दुर्गेश तिवारी चौधरी ट्रेवर्ल्स में बुिंकग क्लर्क का काम करता है। गत दिवस उसका मित्र पाटन निवासी सौरभ पटैल अपनी बुलेट क्रमांक एमपी २० एनक्यू ६१९७ को गिरवी रखने के लिये उसके पास आया था, तभी उसका दूसरा मित्र पवन शिवहरे चौधरी ट्रेवर्ल्स पर मिलने आया था। उसके बाद दोनों के बीच ५० हजार रूपये में गाड़ी गिरवी रखने की बात हुयी थी पैसे उसने पवन शिवहरे से लेकर सौरभ पटैल को दिये थे। सौरभ ने गाड़ी एवं आरसी कार्ड पवन को दे दिया था, २-३ दिन बाद पवन ने गाड़ी को सर्विसिंग में डाली थी, सौरभ पटैल ने पवन शिवहरे को बिना बताये सर्विस स्टेशन से गाड़ी लेकर चला गया। इस बात की जानकारी पवन ने उसे २-३ दिन बाद बतायी। दुर्गेश ने सौरभ से बात की, तो सौरभ ने कहा २ नवंबर तक वह गाड़ी वापस कर देगा नहीं तो पैसा दे देगा। उसके बाद सौरभ ने पवन से बात करने से मना कर दिया। गत ३१ अक्टूबर को उसके ट्रेवल्स पर पवन अपने साथियों दीपक चौधरी, मनोज कोरी के साथ आया तथा गाड़ी के पैसे मांगे, और गाली गलौज कर आज तो तुझसे पैसे वापस लेगें कहने लगे, उसने पैसे वापस करने से मना किया, तो दुकान में विवाद न हो इसलिये उनके साथ गाड़ी में बैठकर चला गया, बड़ा फुहारा होते हुयें चेरीताल शराब दुकान के पास गली में तीनों ने गाड़ी रोककर पुनः पैसे मांगे तभी दीपक चौधरी ने २ लड़के और बुला लिया, जिसके बाद सभी ने दुर्गेश के साथ मारपीट करने लगे। दीपक चौधरी ने उसके सिर पर हमला कर दिया और उसका मोबाइल दीपक ले गया और गाड़ी पवन के पास थी। उसकी गाड़ी पवन चला रहा था जो उसे लेकर बस स्टेण्ड आये, उसकी गाड़ी एवं मोबाइल उसे वापस किये। जिसके बाद दुर्गेश को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा २९४, ३२४, ३२३, ५०६, १९०, ३४ के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये मामला जांच में लिया है। आरोपी फरार है।
