पार्किसंस बीमारी से जूझ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, महिला मित्र के सुझाव पर दे सकते हैं इस्‍तीफा

मास्‍को । रूस में 20 साल से सत्ता पर अपराजेय 'राज' कर रहे राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के गंभीर बीमारी की खबरों के चलते अगले साल की शुरुआत में अपने पद से इस्‍तीफा देने की सुगहुगाहट  है। सूत्रों ने दावा किया है कि पुतिन से इस्‍तीफा देने की अपील उनकी गर्लफ्रेंड जिमनास्‍ट अलीना कबाइवा और उनकी दो बेटियों ने किया है। दावा किया जा रहा है कि पुतिन पार्किसंस बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल में आई तस्‍वीरों के बाद पुतिन के बीमारी की अटकलें और तेज हो गई हैं। मास्‍को के राजनीति विज्ञानी वलेरी सोलोवेई ने एक अखबार से कहा कि रूसी राष्‍ट्रपति की गर्लफ्रेंड और उनकी दो बेटियां पुतिन को इस्‍तीफा देने के लिए जोर डाल रही हैं। उन्‍होंने कहा, 'पुतिन का एक परिवार है और उसका रूसी राष्‍ट्रपति पर गहरा प्रभाव है। पुतिन जनवरी में सत्‍ता किसी और को सौंप सकते हैं।' उन्‍होंने कहा कि संभवत: राष्‍ट्रपति पार्किसंस से जूझ रहे हैं और हालिया तस्‍वीरों में उनकी इस बीमारी के लक्षण दिखाई दिए हैं। पुतिन हाल ही में लगातार अपने पैर इधर से उधर करते देखे गए थे और द सन के विशेषज्ञों के मुताबिक रूसी राष्‍ट्रपति दर्द से पीड़‍ित थे। इस दौरान पुतिन ने एक हाथ में लिया था और विशेषज्ञों का दावा है कि इसमें दवाएं थीं। पुतिन के इस्‍तीफा देने की अटकलें ऐसे समय में तेज हो गई हैं जब रूसी सांसद एक विधेयक को लाने पर विचार कर रहे हैं जिसके तहत आपराधिक कार्रवाई से उन्‍हें आजीवन छूट मिल जाएगी। इस नए विधेयक को खुद पुतिन ने ही पेश किया था और इसके मुताबिक पुतिन के जिंदा रहने तक उन्‍हें कानूनी कार्रवाई से छूट रहेगी और राज्‍य की ओर से उन्‍हें सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी। रूस के सरकारी चैनल आरटी के मुताबिक यह विधेयक रूस में सत्‍ता के हस्‍तांतर‍ण का संकेत है। ऐसा पहली बार नहीं है जब लोगों ने ऐसी अटकलें लगाई हैं कि पुतिन को पार्किंसन की बीमारी है। सोलोवेई ने कहा कि जल्‍द ही एक नया पीएम बनाया जाएगा और उसे पुतिन के संरक्षण में ट्रेनिंग दी जाएगी। 

Leave a Reply