आसमान मेंं छाए रहे -बादल दिन में घूप को तरसे- ठंड बढी
ग्वालियर नवंबर का आधा महीना बीतने के साथ अब सर्दी ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। बीते रोज हुई बारिश के बाद अब रात को कोहरे के साथ ओस भी गिरने लगी है। शहर में मंगलवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो कोहरा दिखाई दिया ।वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान मेंंं भी गिरावट दर्ज की गई। कोहरे के साथ-साथ लोगों को ठंड का भी अहसास हुआ ही।दिन के समय आसमान में बादल छाए रहने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। रविवार रात तेज बारिश के बाद मंगलवार को ठंडी हवा चलने के साथ साथ ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फ गिरी है,जिसका असर अंचल में भी दिखाई देने लगा है। । सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े वहीं मंगलावर को दिन के समय भी लोग गर्म कपडों मे दिखाई दिए। मौसम विभाग की माने तो २० से २२ नवम्बर के बीच फिर से बादल छा सकते हैं। और फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे आसमान मे बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। है।
