बे‎तिया में बैंककर्मी ने खुदको ‎किया आग के हवाले, मौत

बेतिया । बिहार के बेतिया में एक बैंक कर्मी ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानाकरी ‎मिलते ही पु‎लिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना ‎किया। बताया गया ‎कि नगर के काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले की है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के कर्मी ने इस घटना को अंजाम दिया। काविजय ठाकुर के मकान में किराए पर रह रहे बैंक कर्मी निश्चल कुमार भास्कर ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंचे काली बाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाया और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के ‎लिये भेजा। मृतक बैंक कर्मी स्टेट बैंक के एडीबी शाखा में कार्यरत था और वह पटना के अनीसाबाद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बगल के रूम में उसके दो बैंक कर्मी सहयोगी भी रहते थे जो रोज की तरह ही दिन के 10 बजे अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। इसके बाद निश्चल ने आत्महत्या की इस घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने बताया गया कि 6 दिसंबर को ही मृतक की शादी होने वाली थी और वो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply