10 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, सिर में लगी थी गोली

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के गांव कारना से दस दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव खेत में स्थित कुएं से बरामद हुआ। युवक के सिर में गोली लगी हुई थी। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।   पलवल डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की गांव कारना से ककराली की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक कुआ है जिसमें किसी का शव पड़ा हुआ है। मृतक युवक की पहचान गांव कारना निवासी 21 वर्षीय प्रवीण के रुप में हुई। प्रवीण गोवर्धन पर्व वाले दिन घर से बगैर कुछ बताए कहीं चला गया था। जिस संबंध में पीडि़त के भाई अनिल की शिकायत पर 17 नवम्बर को गुमशदी का मामला दर्ज किया गया था। मृतक प्रवीण के सिर में गोली लगी हुई है। इसी के साथ ही मृतक के परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या किसने और क्यों की है इस संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply