सरकार का लक्ष्य लोगों का जीवन, आजीविका बचाना है-सीएम

जयपुर ।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कोविड आईसीयू माइक्रोबॉयालोजिकल लैब, कैसर उपचार हेतु वार्ड एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए लोकार्पण करते हुए कहा कि राजस्थान में हमने संकल्प ले रखा है कि राजस्थान मेडिकल सेवाओं के मामले में अग्रणी राज्य बने और पहले से हमने फ्री मेडिसिन, फ्री जांचों की व्यवस्था कर रखी है जिसका देश दुनिया में चर्चा हो रही है। सीएम ने कहा कि डॉक्टर्स, नर्सेज ने जो कोरोना काल में काम किया है वह बेमिसाल है कोविड-19 में काबू पाने में हम कामयाब हुए है पिछले दिनों कोरोना की संख्या बढी है और कहा कि अगर टेस्टिंग की संख्या ज्यादा होगी तो कोरोना की संख्या बढेगी। उन्होने कहा कि आज हम लोग 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन कर रहे है वहीं कैसे कोरोना पर अंकुश लगाया जाएं पर सरकार काम कर रही है वहीं आज छह जिलो टोंक, जैसलमेर, हनुमानगढ, बूदंी, नाथद्वारा में प्रतापगढ में टेस्टिंग लैब शुरू हुई है। उन्होने कहा कि हर चीज में राजनीति नहीं करनी चाहिए कोविड-19 की जंग ऐसी है हमने शुरूआत की तभी पॉलटिकल पार्टी के नेताओं को बुलाकर उनके अनुभव और सुझाव लिए है और संस्थाओं, धर्मगुरूओं से बुलाकर उनकी राय जानी। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में जो लापरवाही कर रहा है उनकी मृत्यु हो रही है सोशल डिस्टेसिंग के लिए भी अभियान चलाया जायें लोगों की जीवन बचाना और आजीविका बचाने का सरकार का लक्ष्य है कोरोना महामारी ऐसी है कि ना जाति, धर्म, आयु ना गांव ना शहर देखता है केवल वैक्सीन से ज्यादा काम मास्क काम करता है मास्क ही वैक्सीन है। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, अध्यक्ष, चिकित्सा स्वायत्त मंत्री रघु शर्मा, सुभाष गर्ग, अशोक डोगरा, विधायक प्रतापगढ़, गंगादेवी विधायक बगरू  उपस्थित रहे। 

Leave a Reply