झांसा देकर ऑनलाइन ठगी

जयपुर।  एक व्यापारी को लोन दिलाने का झांसा देकर सैतालीस हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करने का मामला कोतवाली थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन ठगी की वारदात चांदपोज बाजार निवासी व्यवसायी पंकज रावत के साथ हुई। लॉक डाउन के कारण व्यापार में मंदी के कारण मुद्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। 19 सितम्बर को उसके मोबाइल पर एक युवती का कॉल आया। जिसने रिलायंस कैपिटल लोन डिपार्टमेंट से पूजा बोलना बताया। लोन के लिए दस्तावेज व फीस के रुपए मांगे। बैंक कर्मचारी को भेजने की कहने पर कोरोनो के कारण ऑनलाइन काम करना बताया। दस्तावेजों को वॉटसएप के जरिए और ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए रुपए जमा कराने की कहा। बातों में आने पर 47 हजार 299 रुपए जमा करवा दिए। काफी समय निकलने के बाद लोन कैंसिल कराकर रुपए वापस करने की कहने पर 14 हजार 98 रुपए जमा करने की मांग की। ठगी का पता चलने पर पीडि़त ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर शातिरों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply