सहायक प्राध्यापक का निलम्बन खत्म

भोपाल।राज्य शासन ने पिछले नौ माह से निलम्बित चल रहे एक सहायक प्राध्यापक को बहाल कर दिया है। वृंदासहाय शासकीय महाविद्यालय डबरा जिला ग्वालियर में पदस्थ वनस्पतिशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डा. विशाल कदम को जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी राजस्थान से फर्जी पीएचडी डिग्री प्राप्त कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर शासन को भ्रमि करते हुये वेतन का लाभ लिया था जिस पर उन्हें 19 फरवरी 2020 को निलम्बित किया गया था। डा. कदम द्वारा निलम्बन के विरुध्द दिये अभ्यावेदन पर उच्च शिक्षा विभाग ने विचार कर उन्हें बहाल कर दिया है। उनके निलम्बन की अवधि का निराकरण विभागीय जांच में लिये गये निर्णय उपरान्त किया जायेगा।
