राज्य वित्त सेवा के दो अधिकारी पदोन्नत

भोपाल। राज्य वित्त सेवा के दो अधिकारियों को सहायक संचालक से उप संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर में पदस्थ लेखा अधिकारी दामोदर प्रसाद गुप्ता एवं वित्त सेवा के अधिकारी राजेन्द्र कुमार गुप्ता शामिल हैं। दोनों को 1 जनवरी 2019 से पदोन्नति दी गई है। इनमें वित्त सेवा के अधिकारी राजेन्द्र कुमार गुप्ता अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दोनों को पदोन्नति दिनांक से अब तक के पिछले एरियर नहीं दिये जायेंगे लेकिन वेतन निर्धारण का लाभ उन्हें मिलेगा।
