पैलेस ऑन व्हील्स जनवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी

जयपुर । कोरोना महामारी की वजह से बंद हुई शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स को अगले साल जनवरी से फिर चलाने की तैयारी हो रही है विभाग टू ऑपरेटर्स डिजिटल मार्केटिंग एजेंटस एवं ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से घरेलू टूरिस्टस की बुकिंग करने में जुटा है। 82 पर्यटकों की क्षमतावाली पैलेस ऑन व्हील्स में पहले अधिकतर टूरिस्ट विश्व के अलग अलग देशो से हुआ करते थे जबकि इंडियन टूरिस्टस की दिलचस्पी मात्र एक दो प्रतिशत रहा करती थी विदेशी फ्लाइटस बंद होने के कारण अब घरेलू टूरिस्ट के भरोसे पैलेस ऑन व्हील्स चलाने की तैयारी है। आरटीडीसी की मानें तो महामारी के कारण फ्लाइटस बंद होने से विदेशी सैलानियों की आवक नहीं है ऐसे में देशी पर्यटकों की बुकिंग करेंगे। सीएमडी आरटीडीसी आलोक गुप्ता का कहना है कि पॅैलेस ऑन व्हील्स सितंबर से अप्रेल तक चलाई जाती है इस बार करीब 50 फीसदी बुकिंग भी हो चुकी थी लेकिन कोरोना के कारण 31 दिसंबर तक की सभी बुकिंग निरस्त कर दी गई थी शाही ट्रेन का रूट दिल्ली से जयपुर, सवाईमाधोपुर, चित्तौडगढ, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, आगरा है अगले साल जनवरी से पैलेस ऑन व्हील्स चलाने के लिए ऑपरेटर्स के माध्यम से घरेलू टूरिस्ट की बुकिंग के प्रयास किए जा रहे है।
