कंगना ने संजय दत्त के साथ तस्वीर की शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में संजय दत्त के साथ मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर पर अभिनेत्री के कई प्रशंसकों ने अपने रिक्एशन दिए हैं। दरअसल, कंगना हमेशा भाई-भतीजावाद और ड्रग्स पर बेबाकी से बोलती रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि "जब मुझे पता चला कि हम हैदराबाद के एक ही होटल में ठहरे हैं, तो मैं आज सुबह संजू सर से मिलने और उनकी तबीयत का हालचाल लेने गई। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि वह पहले से भी ज्यादा हैंडसम और स्वस्थ हैं। हम आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।" जिसका जवाब देते अभिनेता संजय दत्त ने कॉमेंट किया कि "आप से मिलकर काफी अच्छा लगा।" इस मुलाकात से नाराज अभिनेत्री के फैंस ने अपने रिक्एशन दिए। एक यूजर ने तो कंगना को 'पाखंडी' करार दिया है। एक अन्य ने लिखा कि "कंगना का ये दोहरा रंग है। आप ने हम सब को खो दिया। माफ करिएगा।"
