उद्योग एवं कार्यालयों के लिये स्वास्थ्य विभाग ने ने 32 बिन्दुओं पर जारी की कोविड गाईडलाईन

श्रमिकों एवं कर्मचारियों के आंदोलनों पर लगाई रोक

भोपाल।राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने औद्योगिक संस्थापनाओं एवं कार्यालयों के लिये 32 बिन्दुओं पर नई कोविड गाईडलाईन जारी की है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारी विवाह, जन्मदिन आदि जैसे बड़े सामाजिक समारोहों में जाने से बचें। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वीडियो कान्फ्रेन्स या टेलीफोन कॉल पर बातचीत करें। यदि एकदम ही आवश्यक हो तो मास्क पहनें और हर समय सामाजिक दूरी बनाये रखें। जिनता संभव हो उतना बाहर कम समय बितायें।

ये भी जारी हुई गाईडलाईन :
श्रमिकों/कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक रुप से किये जाने वाले आंदोलनों को रोकें। कोविड लक्षण वाले कर्मचारियों को बिना लक्षणों वाले कर्मचारियों केि साथ कार्य करने की अनुमति न दें तथा उन्हें घर जाकर तुरंत निकटतम शासकीय अस्पताल में परमर्श लेने हेतु निर्देशित करें। कर्मचारियों को अनावश्यक सतहों को छूने से रोकें। कर्मचारियों को उपयोग में आने वाले उपकरणों को साझा करने से रोकें। आम क्षेत्रों में श्रमिकों/कर्मचारियों को भीड़ एकत्रित करने की अनुमति न दें। बैठकों से बचे तथा मीटिंग के लिये वर्चअल प्लेटफार्म का उपयोग करें। जितना संभव हो एयर कंडीशनिंग का उपयोग न करें। कर्मचारियों को खराब हवादार कमरों में काम करने की अनुमति न दें। अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि संभव हो तो कैफेटेरिया सेवा बंद कर दें। श्रमिकों को एक साथ भोजन आदि करने की अनुमति न दें। खांसते या छींकते समय अपने चेहरे को पूर्ण रुप से ढकें और खुले हाथों पर छींके या खांसे नहीं। मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाये रखें। सार्वजनिक परिवहन से बचें, पैदल चलें या साइकिल का उपयोग करें, यह आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। भीड़-भाड़ वाले स्ािानों जैसे मॉल, रेस्ओरेंट, जिम, धार्मिक स्थान और खेल प्रतियोगिता आदि में जाने से बचें। आवश्यक हो तो ही किसी से मिलने उनके घर जायें अन्यथा स्थगित कर दें। अपने प्रियजनों से न हाथ मिलायें, न ही गले लगायें। मोबाईल फोन एवं अन्य उपकरण साझा न करें। आम जनता द्वारा अधिक से अधिक उपयोग की जाने वाली सतह जैसे सीढ़ी, रेलिंग, दरवाजे के हैंडल और नॉब्स, गेट, लाईअ स्विच, काउण्टर टॉप, नल आदि को न छुयें, दरवाजा खोलने के लिये अपनी कोहनी या हाथ का उपयोग करें। 
 

Leave a Reply