भू-अर्जन के मामलों में अपील न करने पर बिफरे एसीएस मिश्रा

भोपाल। भू-अर्जन के मामलों में हाईकोर्ट में अपील न करने के मामलों में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा बिफर गये हैं। उन्होंने नोटशीट भेजकर ऐसे सभी मामले तलब कर लिये हैं।जल संसाधन विभाग के ईएनसी को भेजी नोटशीट में एसीएस मिश्रा ने तल्ख लहजे में कहा है कि जल संसाधन विभाग की परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन के रिफरेंस प्रकरणों में जो आदेश जिला न्यायालयों द्वारा पारित किये जा रहे हैं एवं जिनमें शासकीय अभिभाषक के अभिमत अनुसार उच्च न्यायालय में अपील की जाना है, उनमें अनुमति हेतु जो प्रकरण शासन को प्रेषित किये जा रहे हैं, उनमें अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा अत्यधिक विलम्ब किया जा रहा है जोकि आपत्तिजनक है। इसलिये विभागाध्यक्ष कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि जिन भू-अर्जन प्रकरणों में उच्च न्यायालय में अपील दायर की जाना है, उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर शासन को भेजा जाये। एसीएस की उक्त नोटशीट मिलते ही ईएनसी ने सभी मैदानी अधिकारियों को ताकीद कर दिया है कि वे तुरन्त इस पर कार्यवाही करें।
 

Leave a Reply