किसानों के भारत बंद को वडोदरा के व्यापारियों का समर्थन

अहमदाबाद | केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर पिछले 11 दिनों से किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं| किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है| किसानों के भारत बंद का विपक्ष दलों ने समर्थन किया है| अब गुजरात से किसानों के भारत बंद को समर्थन मिल रहा है| वडोदरा के व्यापारियों ने किसानों के भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है| वडोदरा के सबसे बड़े हाथीखाना अनाज किराना मार्केट एसोसिएशन ने भारत बंद को समर्थन किया है| 8 दिसंबर को हाथीखाना बाजार पूरी तरह बंद रहेगा| एसोसिएशन के प्रमुख निमेष मेहता ने यह ऐलान करते हुए कहा कि वडोदरा के सभी अनाज व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई है| राजकोट मार्केटिंग यार्ड की ओर से भी किसानों को समर्थन का ऐलान किया गया है| किसानों के आंदोलन के समर्थन में राजकोट और गोंडल मार्केटिंग यार्ड मंगलवार को बंद रहेंगे| दोनों मार्केटिंग यार्ड के दलाल संघ द्वारा यह ऐलान किया गया है|

Leave a Reply