शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली बंटी – बबली गेंग क्राइमब्रांच की गिरफ्त में 

भोपाल। थाना क्राइमब्रांच भोपाल में फरियादी रामपाल सिंह लोधी निवासी बेगमगंज जिला रायसेन के द्वारा बताया गया कि एक महिला जो अपने आप को हाईकोर्ट जज बताती है एवं अपने पति को क्राइमब्रांच डीएसपी बताती है लोगो के साथ शादी करने एवं नोकरी लगवाने के नाम पर लगातार जालसाजी और ठगी कर रुपये ऐंटने का अवैध कार्य कर रही है। 
उक्त ठग महिला द्वारा फरियादी के साथ सोशल मीडिया पर पीलीभीत उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध मॉडल/ एक्ट्रेस की फोटो वाली डीपी के माध्यम से दोस्ती की गयी एवं शादी करने का ऑफर दिया गया। फरियादी से प्यार करने का झूंठा नाटक कर उसको अपने प्रेमजाल में फंसाने के लिए हनीट्रेप बिछाया जिसमें फरियादी फंस गया। फरियादी के फंसने के उपरान्त ठग महिला द्वारा फरियादी से शादी करने के नाम पर 06 लाख रुपये के जेबरात ओर 04 लाख रुपये नगद ऐंठ लिये। इसमें से कुछ राशि ठग दम्पत्ति द्वारा अपने खातों में ट्रांसफर करवायी गयी जिसकी जांच की जा रही है। 
फरियादी से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि यह राशि फरियादी द्वारा आपनी पेतृक जमीन को 21 लाख रुपये में बेंचकर जालसाज में फंसकर ठग दम्पत्ति को दी है। 
इसी प्रकार ठग दम्पत्ति की जालशाजी कार्यवाही जारी रहते हुए महिला ठग द्वारा अपने आपको हाईकोर्ट जज बताने एवं अपने भाई को डीएसपी क्राइम होने का झांसा देकर हाईकोर्ट जबलपुर में क्लर्क की नोकरी दिलवाने का आश्वासन दिया और फरियादी से उसके भाई की नोकरी हाईकोर्ट में लगवाने के नाम पर 05 लाख रुपये ठग लिए। 
उक्त दम्पत्ति से उनके द्वारा ठगी गयी राशि की जप्ती के प्रयास किये जा रहे हैं। और उनके खातो की जानकारी ली जा रही है। साथ ही ठग दम्पत्ति द्वारा अन्य लोगों के साथ्र की गयी धोखाधड़ी व ठगी के सम्वंध में पूछताछ की जा रही है। 
नाम पता आरोपीगण
1. देवेन्द्र भटनागर पिता लालसिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम नायब थाना बरोही जिला भिण्ड हाल निवास- डी मार्ट के सामने कालोनी कोलार रोड जिला भोपाल
2. मीना उर्फ मिनी पति देवेन्द्र भटनागर उम्र 34 साल निवासी ग्राम नायव थाना बरोही जिला भिण्ड हाल निवास – डी मार्ट के सामने कालोनी कोलार रोड जिला भोपाल 

Leave a Reply