मप्र में ड्रग्स कारोबार, सीएम के डीजीपी को निर्देश

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीजीपी विवेक जौहरी को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में नशा बेचने वाले माफिया को नेस्तनाबूत कर दो। युवाओं में नशे कल प्रवृत्ति रोकने के लिए अभियान चलाया जाए। इंदौर में नशा बेचने के आरोप में पकड़ी गई 'आंटीÓ के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच गंभीरता से होना चाहिए। इंदौर में माफिया का गठजोड़ नशे का कारोबार को खत्म करने लिए स्पेशल टीम गठित की जाए ताकि इसकी जड़ पर प्रहार हो सके।
मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रूटीन बैठक में डीजीपी जौहरी मुख्यमंत्री को इंदौर में नशे के खिलाफ की गई कार्यवाही की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
बता दें कि इंदौर में सामने आए ड्रग्स कनेक्शन में एक हाई प्रोफाइल महिला पुलिस की गिरफ्त में आई है। वह अपने अलग-अलग नामों से जिम, पब और गल्र्स होस्टलों तक एमडी ड्रग्स और कोकीन पहुंचा रही थी। पुलिस को पता चला है कि जिम जाने वाली, होस्टल में रहने वाली कई लड़कियां ड्रग्स लेने की आदी हो गईं। इसके तार मुंबई के बड़े तस्करों से जुड़े हैं। महिला स्कीम-78 में खुद का बंगला लेकर रह रही थी।
विदेशी एजेंटों से भी जुड़ी है "आंटी"
महिला फर्राटेदार इंग्लिश व अन्य भाषाएं बोलती है। पुलिस ने भी इसे ग्राहक बनकर पकड़ा। इंदौर में किसी भी बड़े होटल-पब में पार्टियों के लिए "कोक" नामक ड्रग्स यही उपलब्ध करवाती थी। इसके दिल्ली में कई विदेशी ड्रग्स डीलर्स से संपर्क हैं।
