बिना नंबर की नई डिजायर से शराब तस्करी करने वाले दो भाईयो को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने ऐसे शातिर शराब तस्करो को पकडा है, लग्जरी कार से शराब तस्करी करते थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिना नंबर की नई डिजायर से तस्करी करने वाले दो सगे भाईयो को दबोचते हुए 11 लाख से अधिक का माल बरामद किया है। कार्यवाही के दौरान दो आरोपी मौकै से फरार हो गये। पकडे गये आरोपी भाई खतवास के जंगल से होकर शरात की डिलेवरी देने ललोई जा रहे थे। आरोपियो ने तस्करी के लिये ही डिजायर कार खरीदी थी। अधिकारियो ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध रूप से थाना बैरसिया क्षेत्र में ग्राम रमगढा खतवास के जंगल के रास्ते से अवैध शराब की तस्करी कर शराब लाने वाले है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान रमगढा से खतवास के बीच जंगल में पहुंचे, जहां क्राइम ब्रांच टीम द्वारा रास्ते पर बिना नंबर की डिजायर गाडी नजर आने पर उसे रूकने का इशारा करने पर कार में बैठै  दो व्यक्ति उतरकर जंगल की ओर भाग गये। टीम ने घेराबंदी कर 2 अन्य व्यक्तियों को पकड लिया। उन दोनो से पुछताछ करने पर उनकी पहचान करण सिंह व लकपत सिंह निवासी बागापुरा थाना बैरसिया भोपाल के रुप मे हुई। वहीं फरार आरोपियो का नाम अरविन्द गुर्जर तथा जगमोहन गुर्जर पता चले। टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें 25 पेटी शराब बरामद हुई। यह शराब अरविन्द गुर्जर तथा जगमोहन गुर्जर द्वारा किसी ओर वाहन से लाकर सूनसान जंगल में दूसरी कार में ट्रान्सफर कर छुपाकर डिक्की में रखा गया था। शातिर तस्करो द्वारा गांडिया बदलकर उसका माल दूसरे वाहन में ट्रान्सफर कर पुलिस की धरपकड से बचने के लिये किया जाता था। पुलिस ने आरोपी करण एवं लकपत तथा अरविन्द गुर्जर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उनके कब्जे से एक लाख बीस हजार की शराब सहित दस लाख की डिजायर कार जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियो के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो समय-समय पर सूनसान इलाको के रास्तो से शराब तस्करी करते है, ओर उन्होने शराब तस्करी के लिये ही मंहगी कार खरीदी है।   गिरफतार आरोपियों मे करण सिंह गुर्जर पिता सूरज सिंह गुर्जर उम्र 22 साल ओर उसका भाई लखपत सिंह गुर्जर पिता सूरज सिंह गुर्जर 20 साल दोनो निवासी, बागापुरा थाना बैरसिया तहसील बैरसिया के निवासी है। वहीं  फरार आरोपियो के नाम पी अरविंद गुर्जर निवासी कोकता भोपाल ओर जगमोहन गुर्जर निवासी सनखेडा अहमदपुर बताये गये है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply