मोर पंख चमकाएँगे आपकी किस्मत घर के इन हिस्सों में चुपचाप रख दें और फिर बैठकर गिनते रहिए धन

मोर पंख को घर में किसी ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से वो आसानी से दिखायी देता रहे ऐसा इसलिए क्योंकि मोर पंख घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों को नष्ट कर सकारात्मक ऊर्जा यानी पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भले वैश्विक स्तर पर लोगों का यह मानना हो कि मोर पंख नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है लेकिन मोर पंख की जितनी महत्ता भारत के लोगों के लिए है शायद वह किसी अन्य देश के लोगों के लिए ना हो।
यदि जीवन में अचानक कष्ट या विपत्ति आ जाए तो घर या बेडरूम के अग्नि कोण में मोर पंख लगाना चाहिए थोड़े ही समय में सकारात्मक असर दिखने लगेगा साथ ही घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में मोर का पंख लगाने से भी घर में बरकत बढ़ती है। जो व्यक्ति हमेशा अपने पास मोर पंख रखता है उस पर कभी कोई अमंगल नहीं मंडराता साथ ही अपनी जेब या डायरी में मोर पंख रखने पर राहू दोष भी प्रभावित नहीं करता है।
मोर पंख को सिर पर धारण करने से विद्या लाभ प्राप्त होता है सरस्वती माता के उपासक और विद्यार्थी पुस्तकों के बीच मोर पंख रखकर भी लाभ उठा सकते हैं
