सरकार के ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान हुआ तेज

भोपाल। सरकार के ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान हुआ तेज। तलैया थाना क्षेत्र के 8 हज़ार का इनामी ड्रग माफिया हुकुमचंद्र कुंचबदिया का 1 करोड़ से ज़्यादा की कीमत का चार मंजिला अवैध मकान को तोड़ने की कार्यवाई हुई शुरू। ड्रग माफिया के चार बेटे सुमित, अमन, शानू और निखिल भी ड्रग्स की तस्करी में शामिल। सभी फरार बेटो पर पुलिस ने पहले से रखा हुआ है इनाम। अवैध निर्माण तोड़ने जिला प्रशासन और निगम का अमला मौजूद  भारी पुलिस बल की तैनाती में तोड़ा जा रहा अतिक्रमण। इस माफिया के खिलाफ पुलिस पहले भी कर चुकी है कई बार कार्रवाई। इतवारा क्षेत्र पुलिस छावनी में हुआ तब्दील पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद अमले में एसडीएम जमील खान, एडिशनल एसपी राम स्नेही मिश्रा, सीएसपी बिट्टू शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी कमर साकिब, नासिर खान, आकाश मिश्रा, थाना प्रभारी कोहेफ़िज़ा, शाहजहानाबाद, कोतवाली, तलैया सहित भारी संख्या में पुलिस व निगम बल मौजूद।

Leave a Reply