छह नगरों को पेयजल हेतु जल आवंटन

भोपाल। शिवराज सरकार ने छह नगरों को पेयजल हेतु जल का आवंटन किया है। जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेश के अनुसार, सतना जिले में बिरसिंहपुर नगर परिषद को टमस नदी से 0.73 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया गया है। इसी प्रकार, सतना जिले की कोटर नगर परिषद को भी टमस नदी से 0.29 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल दिया गया है। नगर परिषद कोठी जिला सतना को भी टमस नदी से 0.28 मिलियन घनमीटर वार्षिक पानी दिया गया है। इसी प्रकार, टीकमगढ़ जिले में नगर परिषद कारी को जामनी नदी से 0.43, नगर परिषद खरगापुर को धसान नदी से 0.61 तथा नगर परिषद बल्देवगढ़ को भी धसान नदी से 0.37 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया गया है। इधर पन्ना/सतना में प्रस्तावित पनेरी पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट जोकि 1800 मेगावाट बिजली उत्पादन करेगी, को बनाने वाली मेसर्स श्री सिदार्थ इन्फ्राटेक एंड सर्विस प्रा. लि. हैदराबाद को ग्राम पनेरी के निकट बाघिन नदी से आवंटित 50.12 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल के आवंटन में शुल्क एवं प्रतिभूति राशि जमा करने की अवधि में वृध्दि की गई है तथा अब यह अवधि जनवरी 2021 होगी।
