कांगेस से विधानसभा चुनाव लड़े सरताज सिंह की भाजपा में हुई घर वापसी

होशंगाबाद । वर्ष 2018 में कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में घर वापसी की है। भोपाल में आयोजित किसान सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने सिंधिया समर्थक राजेंद्र ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री और धर्मेंद्र राठौड़ के साथ भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कमल पटेल ने मंच पर पार्टी का स्कार्फ  डालकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि सरताज सिंह ने 25 माह पहले विधानसभा चुनाव के दौरान सिंधिया समर्थक राजेंद्र ठाकुर के प्रयास से कांग्रेस जॉइन की थी और विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। बाद में 10 मार्च को सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के साथ ही राजेंद्र ठाकुर और सरताज सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। चार दिन पहले सिंधिया के भोपाल आगमन के समय सरताज सिंह, सिंधिया समर्थक राजेंद्र ठाकुर के साथ सीएम हाउस पहुचे थे। जहाँ सिंधिया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सहसंगठन मंत्री हितेंद्र शर्मा के साथ मीटिंग में सरताज की घर वापसी तय हो गई थी। साथ ही सरताज सिंह की वरिष्ठता को देखते हुए गरिमामयी कार्यक्रम में सदस्यता पर सहमति बनी और तभी तय हो गया था कि किसान सम्मेलन में सरताज सिंह और प्रमुख सिंधिया समर्थक भाजपा की सदस्यता लेंगें। 

Leave a Reply