जियो 4जी डाउनलोड स्पीड में पहले स्थान पर

नई दिल्ली । रिलायंस जियो एक बार फिर औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में पहले स्थान पर बनी हुई है। टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नवंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.8 एमबीपीएस मापी गई। यह स्पीड पिछले माह अक्टूबर के मुकाबले 3.0 एमबीपीएस अधिक है। अक्टूबर में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 17.8 एमबीपीएस थी। पिछले तीन वर्षों से भी अधिक समय से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार नंबर वन 4जी ऑपरेटर बना हुआ है। ट्राई के अनुसार नवंबर में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अक्टूबर के 7.5 एमबीपीएस के मुकाबले नवंबर में 8 एमबीपीएस रही। एयरटेल के मुकाबले रिलायंस जियो की स्पीड 2.5 गुना से भी आधिक रही। अगस्त में यूनिकॉर्न इंडेक्स 2020 लिस्ट जारी की गई थी। इसके तहत पूरे विश्व में 586 यूनिकॉर्न हैं। अमेरिका में 233 यूनकॉर्न, चीन में 227 यूनिकॉर्न, इंग्लैंड में 24 यूनिकॉर्न और भारत में 21 यूनिकॉर्न हैं। भारत में सबसे ज्यादा 8 यूनिकॉर्न बेंगलुरू में, 6 गुरुग्राम में और 2 नोएडा में हैं।
पुणे, नई दिल्ली, अहमदाबाद, फरीदाबाद और मुंबई में एक-एक हैं। इनमें से 7 यूनिकॉर्न ई-कॉमर्स बिजनेस में, 3 फाइनैंशल टेक्नॉलजी में, 2 शेयर इकॉनमी में, 2 लॉजिस्टिक्स में और 2 ऑन-डिमांड डिलिवरी बिजनेस में हैं। सॉफ्ट बैंक ने 9 यूनिकॉर्न में, अलीबाबा ग्रुप ने 5, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट ने 5, डीएसटी ग्लोबल 3, टेंशेट 3, जनरल अटलांटिक 3 में निवेश किया है। भारत के 21 यूनिकॉर्न की टोटल वैल्यू 73.2 अरब डॉलर है। इनमें से टॉप-10 की वैल्यू टोटल वैल्यू की 78 फीसदी है। भारत का सबसे बड़ा यूनिकॉर्न Paytm है। इसकी मार्केट वैल्यू 16 अरब डॉलर है।
