विराट, रोहित के एक साथ उपलब्ध नहीं होने से होगा नुकसान 

सिडनी । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा की आधी अधूरी हिस्सेदारी से टीम इंडिया के लिए संशय की स्थिति बनी हुई है। इस बार ये दोनो ही मुख्य खिलाड़ी एकसाथ उपलब्ध नहीं रहेंगे। कप्तान विराट कोहली पहला टेस्ट खेलकर पितृत्व अवकाश पर चले जाएंगे जबकि रोहित फिटनेस की वजह से पहले दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे। 
वहीं टीम इंडिया के लिए सीरीज जीतकर यह साबित करने का भी अच्छा अवसर रहेगा कि वह किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। एक दौर था, जब भारतीय टीम जीत के लिए स्पिनरों पर निर्भर रहती थी पर अब हालात बदल गये हैं। भारतीय टीम के पास अब जबरदस्त तेज गेंदबाजी आक्रमण भी है। पिछले कुछ समय के अंदर भारतीय तेज गेंदबाज यह भरोसा बनाने में कामयाब हो गए हैं कि उनमें प्रतिद्वंद्वी टीम के 20 विकेट लेने की क्षमता है। इसी कारण अब टीम केवल एक स्पिनर के साथ भी उतरने लगी है। अब भारतीय टीम का तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाला पेस अटैक भी ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के समान ही माना जा रहा है। इसी कारण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी कहा है कि हमारे खिलाफ यदि शॉर्ट पिच गेंदें डाली गईं, तो हमारे पास उसका सामना करने की क्षमताएं हैं। हममें उसका सामना करने की क्षमता है। बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव का साथ देने के लिए इस बार अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा नहीं होंगे पर नवदीप सैनी या सिराज में से किसी एक को शामिल कर इस आक्रमण और और बेहतर बनाया जा सकता है।  
वहीं भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बताया था। इसकी वजह शायद पिछले दौरे पर उनका ऑस्ट्रेलिया के पेस गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन रहा था। 
 

Leave a Reply