रामपुर में आज हुनर हॉट का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को रामपुर जिले में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन करने वाले है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा स्वदेशी शिल्पकारों-दस्तकारों के हुनर हाट का आयोजन रामपुर के नुमाइश मैदान में होगा है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, गडकरी डिजिटल माध्यम से आयोजन का उद्घाटन करें। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना और यूपी के खादी एवं ग्रामोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मौके पर मौजूद रहने वाले है। रामपुर में 18 से 27 दिसंबर तक आयोजित हो रहे हुनर हाट में देश के कोने-कोने के स्वदेशी दुर्लभ उत्पाद और देश के हर हिस्से से लजीज पकवान उपलब्ध होंगे। इसके अलावा देश के प्रसिद्द कलाकारों द्वारा हर रोज प्रस्तुत किए जाने वाले पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम वहां आने वाले लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण होगा। इस हुनर हाट में अनेकता में एकता की संस्कृति का जीता-जागता एहसास लोग कर सकते है। इस हुनर हाट में 27 दिसंबर 2020 को आत्मनिर्भर भारत कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा।
