सोना और चांदी की कीमतों में आई नरमी

मुंबई । एमसीएक्स पर डिलिवरी वाला सोना शुक्रवार 18 ‎दिसंबर को गिरावट के साथ खुला। सुबह फरवरी डिलिवरी वाला सोना 71 रुपए की गिरावट के साथ 50319 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। सुबह सोना 115 रुपए की गिरावट के साथ 50275 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। गुरुवार को यह 50390 के स्तर पर बंद हुआ था। अप्रैल डिलिवरी वाला गोल्ड सुबह 160 रुपए की गिरावट के साथ 50294 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। गुरुवार को यह 50454 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस समय यह 160 रुपए की गिरावट के साथ 50294 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी में भी इस समय गिरावट दिख रही है। मार्च डिलिवरी वाली चांदी एमसीएक्स पर 337 रुपए की गिरावट के साथ 67930 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। मई डिलिवरी वाली चांदी इस समय 359 रुपए की गिरावट के साथ 68800 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। वै‎श्विक बाजार में भी सोना और चांदी में गिरावट देखने को ‎मिली। सोना 3.05 डॉलर की गिरावट के साथ 1887.35 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस समय मार्च डिलिवरी वाली चांदी 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 26.06 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

Leave a Reply