कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

जगदलपुर । कलेक्टर रजत बंसल शुक्रवार को डिमरापाल स्थित स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किए। मेडिकल काॅलेज के अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए स्थापित होने वाले ट्रामा सेंटर और मेडिकल कॉलेज के ओडिटोरियम का विकास कार्यों का उन्होंने अवलोकन कर निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर काॅलेज प्रबंधन के अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री गीता रायस्त, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद थे।
