प्रकृति को समर्पित होगा इन्दौर मैरियट होटल का क्रिसमस सेलिब्रेशन 

इन्दौर । आपके अपने इन्दौर मेरियट होटल में क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। 19 दिसंबर 2020 को शाम करीब 7 बजे ट्री लाइटिंग सेरेमनी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत की गई। नए साल तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन में हर दिन- हर शाम मेहमानों के लिए कुछ खास होगा। सबसे खास बात यह है कि इस बार की थीम को “प्रकृति का उपचार” नाम दिया गया है। इसके जरिए प्रकृति के प्रति आभार मानने और इसे बचाने की प्रेरणा देने की कोशिश की जा रही है। 
कई सालों के बड़ते प्रदुषण के बाद, पिछले कुछ महीनों ने प्रकृति को सुधारने का करने का मौका दिया है, इस समय का उपयोग करते हुए इन्दौर मैरियट होटल ग्रीन क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहा है. प्रकृति का उपचार थीम के साथ हम प्रकृति का सम्मान करते हुए क्रिसमस ट्री को छोटे छोटे पौधे के साथ सजा रहे है। 
:: पौधों से सजाया होटल :: 
दिसंबर का महीना यूं भी 'विंटर हॉलीडे फेस्टिवल मंथ" के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर शहर भर में काफी रौनक होती है और लोगों को इसका इंतजार होता है। इस बात को ध्यान में रखकर इन्दौर मैरियट होटल हर बार अपने मेहमानों के लिए कुछ खास, कुछ नया करता है, जो मेहमानों के बीच हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। इस बार भी पूरे फेस्टिवल सीजन में ऐसा ही कुछ होगा। एक ओर क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है तो दूसरी ओर होटल लॉबी व अन्य हिस्सों में कई पौधों से सजावट की गई है। 
होटल की लॉबी में बनाया गया वुडन क्रिसमस ट्री तो आकर्षण का केंद्र है ही साथ ही पौधों से इसकी की जाने वाली सजावट भी कई मायनों में खास है। लॉबी, परिसर और क्रिसमस ट्री के डेकोरेशन के लिए कई तरह के पौधे उपयोग किए गए हैं और इनमें खुशबूदार, सुंदर, रंग-बिरंगे और औषधीय पौधे भी शामिल हैं। हमने अपने मेहमानों से अनुरोध किया है की इन पौधों को अपने परिवार का हिस्सा बनाये और प्रकृति का उपचार करे। जाहिर है मेहमानों को अच्छे पौधे भी मिलेंगे और क्रिसमस के मौके पर उनके द्वारा खर्च किए गए पैसों से कई जरुरतमंद परिवारों को मदद भी मिल सकेगी। 
:: सोशल मीडिया, मोबाइल पर पहुंचकर बेहतरीन गिफ्ट्स देंगे सांता :: 
क्रिसमस सेलिब्रेशन सांता और ऑफर्स के बगैर अधूरा है। इसलिए होटल की ओर से सांता के रूप में कई ऑफर्स मेहमानों के मोबाइल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर आदि सोशल मीडिया अकाउंट्स तक पहुंचाए जाएंगे। 24 और 25 दिसंबर को खास आयोजन होंगे। इस दिन लंच, डिनर और दूसरे पैकेज में कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर भी दिए जाएंगे। 
:: हर रोज कई कॉम्पिटिशन, एक से बढ़कर एक ऑफर :: 
पूरे सेलिब्रेशन में कई तरह की एक्टिविटीज और कॉम्पिटिशन होगी। जिनमें मेहमानों को एक से बढ़कर एक ऑफर्स मिलेंगे और गिफ्ट्स जीतने का मौका भी मिलेगा। हर रोज सांता होटल के अलग-अलग हिस्सों में गिफ्ट्स बांटेंगे और इस तरह के ऑफर्स भी देंगे जिनसे फेस्टिवल के दिनों में ही नहीं बल्कि आने वाले कई महीनों तक मेहमान होटल के अलग-अलग सेलिब्रेशन में शामिल हो सकेंगे। 
:: यादगार रहेगा सेलिब्रेशन :: 
इन्दौर मैरियट होटल और क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर जनरल मैनेजर श्री देवेश रावत ने कहा कि 'पिछले वर्ष की तरह इस बार भी इन्दौर मैरियट होटल में सांता क्लॉज के आगमन और सजावट के साथ क्रिसमस का स्वागत किया गया है। हमने इस वर्ष भी एनजीओ के बच्चों को आमंत्रित किया है ताकि हम उनके साथ खुशियां मना सकें, खुशियां बांट सकें। इस वर्ष की थीम 'नेचर" के जरिए प्रकृति को सहेजने का सन्देश देने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास रंग लाएगा और इन्दौर मैरियट होटल का सेलिब्रेशन आप सभी के लिए यादगार रहेगा।"

Leave a Reply