डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म  का मामला दर्ज   

ग्वालियर| शादी का झासा देकर दो साल तक दैहिक शोषण करने के बाद महिला ने डाक्टर से  शादी करने के लिए कहा तो डॉक्टर ने मारपीट कर दी। जिससे उसका गर्भपात भी हो गया। ग्वालियर थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर निवासी महिला ने पुलिस थाने आकर  बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग डिंडोरी में नर्स है। दो साल पहले डॉ. सुरेन्द्र शाक्य ने उससे दोस्ती की । दोस्ती के बाद डॉक्टर उसके सरकारी आवास पर पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद डॉक्टर ने शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगे। लिव इन में रहने के दौरान वह पिछले दिनों गर्भवती हो गई। जब डॉक्टर से उसने शादी करने के लिए कहा तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट से उसका गर्भपात भी हो गया। जब शादी के लिए डॉक्टर पर दवाब बनाया तो वह शादी से मुकर गया। साथ उसने डिंडोरी से अपना ट्रांसफर ग्वाािलयर में करा लिया। इसलिए महिला ग्वालियर थाने में पहुंची और   डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। चूंकि महिला अभी डिंडोरी में पदस्थ है और वारदात भी वहीं की है। इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज कर केस डायरी को डिंडोरी भेज दिया है। 

Leave a Reply