रेड बुल की ओर से शुरुआत करेंगे सर्गियो

कीनेस । फार्मूला वन टीम के अनुसार मेक्सिको के कार रेसर सर्गियो पेरेज अगले सत्र में रेड बुल की ओर से मैक्स वस्र्टापेन के साथ शुरुआत करेंगे। पेरेज का यह अनुबंध एक साल का है। फार्मूला वन टीम ने इस बात की घोषणा की है। सर्गियो को टीम में एलेक्जैंडर एलबोन की जगह शामिल किया गया है। सर्गियो इस महीने बहरीन में साखिर ग्रां प्री जीतने के साथ ही पिछले 50 साल में फार्मूला वन जीतने वाले मेक्सिको के पहले ड्राइवर हैं। रेड बुल के अनुसार इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से पेरेज टीम में एलबोन से एक बेहतर विकल्प के तौर पर सामने आये हैं। वहीं एलबोन टीम के साथ परीक्षण के साथ ही रिजर्व ड्राइवर के तौर पर बने रहेंगे।
