सोना फूड्स पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की छापा मार कार्रवाई 

भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की हुईं है जिसमें खाद्य विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि जिले में कहीं भी अमानक और असुरक्षित सामग्री का विक्रय और निर्माण नहीं होने दिया जाए। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अमले ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोना फूड्स का सर्वे किया जहां सीरियल पेल्ल्लेट्स का निर्माण किया जा रहा था जिसमें कच्चा माल मैदा,नमक से और खाद्य रंग से सीरियल पील्लेट्स बना कर विक्रय किया जा रहा था । खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की सयुक्त टीम में अरुणेश कुमार पटेल,  भोजराज सिंह धाकड़ एवं के पी तिवारी सहायक के साथ सोना फूड्स का निरीक्षण कर मैदा ,नमक ,पपड़ी ,सीरियल पेल्ल्लेट्स के नमूना जांच हेतु लिए गए एवं साफ़ सफाई नहीं होने पर चालानी कार्रवाई भी की गई।

Leave a Reply