सोशल साइट्स पर सस्ता सामान दिखाकर पैसे ठगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन सस्ता सामान बेचने का दावा करते थे। हजार का माल 400 रुपये में ही देने का लालच देते थे। जब कस्टमर आनलाइल सामान बुक कर लेता और पेमेंट कर देता उसके बाद उसका सामान घर नहीं पहुंचता था और न ही पैसे वापस मिलते थे। यह बदमाश ओएलएक्स सहित सोशल साइट पर महंगे आइटम को सस्ते में बेचने का झांसा देकर लोगों से पैसे लूटते थे। कुड़ी थाना अधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि 5 जनवरी को कुड़ी के सेक्टर 8 में रहने वाले हरजीत सिंह ने एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने बताया कि ओएलएक्स पर एक बाइक 24000 में बेचने के लिए बताकर शातिर ठग ने पेटीएम के जरिए ऑनलाइन पेमेंट ले लिया, लेकिन पेमेंट होने के बाद वह सिम बंद कर दी। इसके बाद पुलिस ने साइबर टीम को विशेष टीम के साथ उन नंबरों के आधार पर जांच की तो भरतपुर निवासी जफ़र और मौसम खान को गिरफ्तार किया। ये दोनों शातिर ठग हैं। इन पर 5- 5 हजार रुपए का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर रखा था। पुलिस ने बताया कि इन दोनों से पूछताछ में कई ऑनलाइन ठगी की वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
