हार पर भाजपा की आठ घंटे चली मंथन बैठक

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने हाल ही में हुए निकाय चुनावों में भाजपा को 12 जिलो में मिली पराजय पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के आवास पर बैठक आहूत की गई जिसमें करीब पांच जिलो में करारी हार पर उन जिलो के नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। करीब आठ घंटे तक चली बैठक में हार के कारणों पर मंथन हुआ कई नेताओं के कामकाजों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में ये भी बात निकलकर आई कि संगठन भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर और दौसा में नेतृत्व बदलाव करना चाहता है। नए नेतृत्व में जनाधार व जातिगत संतुलन के आधार पर नई जिम्मेदारियां देने पर मंथन हुआ। बैठक में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सभी जिला प्रभारियों से जिलावार रिपोर्ट लेकर चर्चा की। बैठक में बीकानेर संभाग से माधोराम चौधरी, जयपुर संभाग से मदन दिलावर, भरतपुर से मुकेश दाधिच, अजमेर संभाग से प्रसन्न मेहता, जोधपुर संभाग से भजनलाल शर्मा, उदयपुर से हेमराज मीणा और कोटा संभाग से सीपी जोशी मौजूद रहे। 

Leave a Reply