दुष्कर्म पीड़िता पर किया एसिड अटैक

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में दुष्कर्म पीड़िता पर तीन युवकों ने एसिड अटैक किया है। पीड़िता का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि जिस युवक पर उसने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, वह लगातार उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था ना मानने पर एसिड से हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला स्वार थाना क्षेत्र का है। हमले के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि हमले में फैसल, रफत और अन्य युवक शामिल थे। रफत ने उसके ऊपर तेजाब डाला और फैसल ने उसे पकड़े रखा। दुष्कर्म के मामले में मुकदमा फैसल के भाई मुजम्मिल के साथ चल रहा है। पुलिस के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply