नगरीय चुनावों के लिये मतदान केंद्रों के युक्ति युक्तकरण में पिछड़े 37 जिले

भोपाल।आने वाले नगरीय निकाय आम चुनावों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के कलेक्टरों से मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के निर्देश दिये थे तथा यह कार्यवाही 20 नवम्बर 2020 तक पूर्ण करना थी। परन्तु प्रदेश के 37 जिलों ने अब तक यह कार्यवाही पूर्ण नहीं की है। इसे आयोग ने खेदजनक मानते हुये पुन: हिदायत जारी कर कहा है कि इनका युक्तियुक्तकरण कर इसकी जानकारी आयोग को भेजी जाये। दरअसल आयोग ने कहा था कि एक हजार एवं इससे अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों को दो हिस्सों में बांटा जाये जिससे मतदान केंद्र पर वोटरों की भीड़ न बढ़े।
