इस बार गोकास्ट से जलेगा नगर निगम का अलाव

बिलासपुर ।  जिले में कड़ाके की ठंड पड रही है। जिसे देखते हुए महापौर रामशरण यादव ने शहर के चौक-चौराहों पर अलावा जलाने के निर्देश देते हुए निगम के अधिकारियों को कहा है कि इस वर्ष टालो से लकड़ी खरीदी के बजाएं बिलासपुर नगर निगम के मोपका गोठान में गाय के गोबर से निर्मित गो काष्ट का अलावा जलाए।
इससे प्रदुषण में कमी होगी साथ ही गोठान में निर्मित गोकाष्ट की बिक्री बढऩे के साथ ही वहां काम करने वाले महिला स्व.सहायता समूहों के महिलाओं के आमदनी में भी वृद्धी होगी महापौर रामशरण यादव ने बताया कि हर वर्ष ठंड में सड़कों पर रहने वाले गरीब लोग या बाहर से आने वालों को ठंड से बचाने के लिए निगम हर साल अपने खर्च पर अलाव जलाने की व्यवस्था करता है। इसे उन जगहों पर जलाया जाता है, जहां गरीब सोते हैं या मुसाफिरों का आना-जाना ज्यादा होता है।
नगर निगम द्बारा शहर के चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती है। जिसमें हजारों रुपए का भुगतान लकड़ी बेचने वालों को निगम के द्बारा किया जाता है। यदि लकड़ी न खरीदी कर इस वर्ष गोकाष्ट का उपयोग अलावा के रुप में होगा तो इससे अजीविका मिशन के तहत चलने वाले स्व. सहायता समूह के महिलाओं को इसका लाभ होगा। निगम इनके द्बारा मोपका गोठान में निर्मित गो काष्ट खरीद कर उनके समिति के खाते में सीधे पैसे टशसफर कर देगी। ऐसे में इस वर्ष ठंड में जलने वाले अलावा में मोपका गोठान में निर्मित गोकाष्ट का उपयोग किया जाएगा।
इन चौराहों पर अलाव की व्यवस्था
प्रदेश में उत्तर-पूर्व से ठंड हवा आ रही है। पारा और गिरने की संभावना को देखते हुए नगर निगम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गोलबाजार, अग्रसेन चौक समेत अन्य सार्वजनिक आवागमन वाले स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कर रही है। नगर निगम ने शहर के दो दर्जन से अधिक मुख्य मार्गों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। इसमें नेहरू चौक, मंगला चौक, मंदिर चौक, पुराना बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन के पास, सीपत चौक, सिटी कोतवाली, गांधी चौक, जगमल चौक, तोरवा सहित अन्य जगहों पर अलाव जलाए जाएंगे।

Leave a Reply