आरक्षक से लूट, अपराध दर्ज करने के बजाय आरोपी खोज रही पुलिस

बिलासपुर । मोपका शराब दुकान के पास आरक्षक का मोबाइल लूटकर युवक फरार हो गए पीडि़त ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की सरकंडा पुलिस मामला दर्ज करने के बजाय पीडि़त के भाई को थाने का चक्कर लगवा रही है
पीडि़त के भाई सुरेंद्र भोसले ने बताया कि उनकी बहन पुलिस में आरक्षक है उनकी पोस्टिंग रायपुर माना में है बीते 4 दिसंबर को वह छुट्टी लेकर अपने घर आ रही थी बिलासपुर में उतरकर ऑटो से वह सीपत क्षेत्र के बिटकुला स्थित अपने घर जा रही थी रास्ते में मोपका शराब दुकान के पास मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनके हाथ से मोबाइल लूटकर भाग गए।
आरक्षक इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची इस दौरान उन्हें जल्दी ही लुटेरों को पकड़ लेने की बात कहते हुए थाने से चलता कर दिया गया सुरेंद्र ने बताया कि मोबाइल में विभाग की ओर से  दिया गया सिम कार्ड लगा था छुट्टी से वापस लौटने के बाद कविता ने लूट की घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दी इस पर उन्हें विभाग की ओर से दिए सिम कार्ड की लूट का एफआईआर कॉपी लाने की बात कही गई।
इस पर वह फिर से छुट्टी लेकर मंगलवार को शहर पहुंची बहरहाल सरकंडा पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नही किया है वही पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply