डीएम ने कम्बल बांटकर दिलाई विधवाओं को पेंशन 

अलीगढ़ । दायित्व संस्था के अनुरोध पर आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत लगभग 17 महिलाओं को डीएम ने कंबल बांटे और गांव गांव से चिन्हित 9 महिलाओं को विधवा एवं वृद्धा पेंशन सहित एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर का वितरण कर एक अनूठी मिसाल पेष की है। डीएम चन्द्र भूशण सिंह  ने कहा कि महिलाएं को सशक्त व जागरूक बनाने को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति का शुभारंभ किया गया है। इस मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए जनपद की सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी क्रम में जनपद की एक दायित्व संस्था के द्वारा कलेक्ट्रेट में मिशन शक्ति के तहत डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। दायित्व सामाजिक संस्था के द्वारा  जिलाधिकारी कार्यालय मे गांव गांव से चुनी गई 9 महिलाओं को विधवा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाया। इसके साथ ही एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर भी प्रदान की गई।  इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 200 महिलाओं को  कंबल वितरण किए गए। इस अवसर पर दायित्व संस्था के पदाधिकारी कल्पना सिंह, निक्की अग्रवाल, साक्षी, ईशा गुप्ता, आयुष चौहान, आरव सिंह, मोहित, गिरीश, अरुण तिवारी, विजय, नवरत्न, नीटू मौजूद रहे।

Leave a Reply