मनोहरपुर कायस्थ में राशन डीलर के चुनाव में हंगामा

अलीगढ़ । मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ में राशन डीलर के चुनाव को लेकर हंगामा हो गया गांव के साधना देवी पत्नी मनोज तथा रजनी देवी पत्नी वीरपाल सिंह ने राशन डीलर चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया लेकिन गांव में मौजूद अधिकारियों ने साधना देवी का पर्चा निरस्त कर दिया जब गांव के लोगों ने जब गांव के लोगों ने पर्चा निरस्त करने की अधिकारियों ने साधना देवी को समूह का सदस्य नहीं होना बताया इसको लेकर गांव के लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया वहां पर मौजूद अधिकारी तथा गांव के लोगों के बीच नोकझोंक हुई गांव के लोग अग्रिम तारीख में चुनाव करवाने की मांग करने लगे साधना देवी ने बताया कि राशन डीलर के चुनाव में घालमेल किया गया है। उन्होंने दोबारा से राशन डीलर का चुनाव करने की मांग की है। राशन डीलर के चुनाव में हुई घालमेल को लेकर ग्रामीण एसडीएम कोल से मिले और शिकायत की।
