सप्ताह भर सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा

मुंबई । देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन गुरुवार 24 दिसंबर को दिनभर उतार.चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। 25 ‎दिसंबर शुक्रवार को ‎क्रिसमस के अवसर पर अवकाश रहने के कारण ‎इस सप्ताह केवल चार ‎दिन कारोबार हुआ। सप्ताह भर के कारोबार पर नजर डालें तो पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 202.44 अंक गिरकर 46,758.25 पर खुंला और 3.00 फीसदी की गिरावट के साथ 1406.73 अंक नीचे 4553.96 पर बंद हुआ। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 66.75 अंक फिसलकर 13,693.80 पर खुला और 3.14 फीसदी की गिरावट के साथ 13328.40 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स आज 24 अंकों की गिरावट के साथ 45,529 अंकों पर खुला और 452.73 अंक की बढ़त के साथ 46,006.69 पर बंद हुआ।  निफ्टी 45 अंकों की गिरावट के साथ 13,373 अंकों के स्तर पर खुला और  137.90 अंक उछलकर 13,466.30 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंकों की तेजी के बाद 141.15 अंक बढ़कर 46,147.84 पर खुला और 437.49 अंकों की बढ़त के साथ 46,444.18 पर बंद हुआ। निफ्टी 43.15 अंक बढ़कर 13,509.45 पर खुला और निफ्टी 134.80 अंक ऊपर 13,601.10 पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 355.23 अंक ऊंचा रहकर 46,799.41 पर खुला और 529.36 अंकों की उछाल के साथ 46,973.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 109.25 अंक बढ़कर 13,710.35 पर खुला और 148.15 अंक चढ़कर 13,749.25 पर बंद हुआ।

Leave a Reply