पत्नी की हत्या का आरोपी पति 5 वर्ष बाद गिरफ्तार, साली की पुत्री के साथ था फरार

सूरत | सूरत क्राइम ब्रांच ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया| साली की विवाहित पुत्री के साथ रहने और पत्नी के म्युचुअल फंड के रुपयों की लालच में पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी| हत्या के आरोप में गिरफ्तार शख्स ने माता के ऑपरेशन के नाम पर जमानत पर रिहा होने के बाद साली की पुत्री के साथ फरार हो गया था| जानकारी के मुताबिक सूरत के डिंडोली क्षेत्र में रहनेवाले विष्णु प्रजापति नामक शख्स ने वर्ष 2014 में अपनी पत्नी गीता प्रजापति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी| विष्णु प्रजापति गीता की बड़ी बहन की विवाहित पुत्री के प्यार में पागल था| इसकी भनक जब गीता को लगी तो दोनों के बीच झगड़े होने लगे| विष्णु ने पत्नी गीता से अलग होकर साली की पुत्री के साथ रहना चाहता था| साथ ही गीता के म्युचुअल फंड में जमा रुपए प्राप्त करना चाहता था| इसलिए विष्णु वे गीता की गला घोंटकर हत्या कर दी| पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में विष्णु प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| लेकिन 2015 में माता के ऑपरेशन के नाम पर विष्णु ने जमानत मांगी| अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद विष्णु अपनी साली की विवाहित पुत्री को लेकर फरार हो गया था| फरार आरोपी विष्णु प्रजापति को पांच साल बाद सूरत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|

Leave a Reply