भिवानी में बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

भिवानी । हरियाणा के भिवानी जिले में तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना ‎किया। ‎फिलहाल पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव ढाणी हरसुख निवासी बनवारी के रुप में हुई। मृतक के परिजन राजेश ने बताया कि बनवारी किसी काम के लिए भिवानी आया था। जब वह वापिस गांव जा रहा था तो प्राईवेट बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ओवरटेक करते हुए बनवारी की बाईक को टक्कर मार दी और बनवारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक बनवारी तीन लड़कियों और दो लड़कों समेत कुल पांच बच्चों का पिता था। वह अपने परिवार में कमाने वाला एकलौता आदमी था। मृतक के परिजनों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तथा प्रशासन से आर्थिक मदद किए जाने की भी मांग की। घटना के संबंध में एएसआई सतीश कुमार कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महम रोड़ पर प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी है, जिसमें गांव ढ़ाणी हरसुख निवासी बनवारी की मौत हो गई है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह रखवा दिया। ‎फिलहाल पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply