भोपाल मे आज के मुख्य कार्यक्रम

विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक
मध्य प्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर से शुरू होना तय हुआ है. इससे पहले आज एक सर्वदलीय बैठक की जाएगी. बता दें पहले यह बैठक 26 दिसंबर को होनी थी, जिसे एक दिन के लिए टाल दिया गया था।

आज राग भोपाल की शुरूआत करेंगे सीएम
आज से चार दिवसीय राग भोपाल की शुरुआत होगी. ज़री ज़रदोज़ी और जूट शिल्प को अंतराष्ट्रीय पहचान और बाजार उपलब्ध करवाने के लिए राग भोपाली 2020 का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम शिवराज दोपहर साढ़े 3 बजे करेंगे।

कांग्रेस-बीजेपी विधायक दल की बैठक आज
28 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर आज कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही अपने-अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. बैठक में सत्र को लेकर रणनीति बनाने पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस का युवा शक्ति समागम भोपाल मे
आज मप्र युवा कांग्रेस द्वारा भोपाल में युवा शक्ति समागम होगा. इसमें सम्पूर्ण मप्र के युवा शामिल होंगे. कार्यक्रम नेतृत्व युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीबी और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया करेंगे. मार्च में कमलनाथ समेत कांग्रेस के अन्य नेता शामिल होंगे.

बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन
सीहोर में चल रहे बीजेपी के जिलाध्यक्षों के प्रशीक्षण वर्ग का आज दूसरा दिन है. आज वर्ग में नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय शामिल होगे. बता दें पहले दिन एमपी बीजेपी के प्रभारी मुरलीधर राव, सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए थे.

ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सिंधिया
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो क्षेत्र में स्वास्थ व्यवस्थाओं का निराक्षण करेंगे. बता दें कल सिंधिया सीहोर में आयोजित बाजेपी के पशीक्षण वर्ग में शामिल हुए थे।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की वार्षिक खेल प्रतियोगिता
मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में हर साल होने वाली अधिकारी-कर्मचारियों की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आज से भोपाल में शुरू होने जा रही है, जिसमें अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं जनवरी और फरवरी में भी होंगी.

Leave a Reply