रोको-टोको अभियान

भोपाल । सीएफआई चैरिटेबल ट्रस्ट और आवाज तथा एनएसएस द्वारा साथी सांता क्लॉस के रूप में जिला प्रशासन की सहायता से जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं इसके अंतर्गत बिना मास्क के लोगों को रोको-टोको अभियान के अंतर्गत जिला-प्रशासन के सहयोग से न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास चौराहा एवं मंडी मैं वॉलिंटियर्स के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और सेंटा के द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित और कोरोना से बचाव के लिए समझाइश दी गई। जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने सीएफआई और बीएसएसएस संस्था के साथ मिलकर रोको – टोको अभियान के अंतर्गत राजेश खन्ना, सांता क्लॉज बनकर लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, दो गज की दूरी बनाकर रखने को लेकर नागरिकों को समझाईश दी। साथ ही आशा कार्यकर्ता एवं महिला सांता क्लॉज ने नागरिकों को समझाया कि इस वर्ष क्रिसमस की सबसे बेहतर गिफ्ट मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही है। इसलिए आप सभी मास्क का उपयोग करें। आशा कार्यकर्ता एवं सांता क्लॉज के द्वारा मास्क भी वितरित किए।
