अपराध का गढ़ बन चुके ईदगाह हिल्स क्षेत्र से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

भोपाल । ईदगाह हिल्स क्षेत्र में लंबे समय से जारी अतिक्रमण को शनिवार को नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हटा दिया। दरअसल इस क्षेत्र में लगने वाली खाने पीने की दुकानों में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व जुटते थे और लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करते थे। जिसकी कई शिकायतें स्थानीय थाने में की गईं थीं।
बढ़ रहे थे लव जिहाद के मामले :
साथ ही कई लव जिहाद के मामले भी इसी क्षेत्र से जुड़े हुए थे। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश केसवानी एवं पार्षद महेश मकवाना से की थी। मामला संज्ञान में आने पर केसवानी इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने के लिए तैयारी कर रहे थे। जिसके बाद शनिवार को उनके निर्देशानुसार अतिक्रमण हटा दिया गया।
शनिवार सुबह से ही जुट गया था अतिक्रमण अमला : मामले की जानकारी के बाद सुबह से अतिक्रमण अमला कार्रवाई करने में जुट गया था। जिसका दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग और बड़े अमले ने तत्काल कार्रवाई कर यहां से दुकानों को हटा दिया।
बढ़ रहे थे आपराधिक तत्व : इस क्षेत्र में दुकानदारों की आड़ में धीरे धीरे आपराधिक तत्व बढ़ रहे थे। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार की थी। इसलिए सर्वसम्मति से यहां से अतिक्रमण हटाने के बारे में सहमति बनी।
