राज्य में 890 नए केस, 1002 स्वस्थ हुए, 7 मरीजों की कोरोना से मौत

अहमदाबाद | दिवाली त्यौहारों के बाद तेजी से बढ़ी कोरोना की रफ्तार लगातार घटती जा रही है| आज राज्य में कोरोना का ग्राफ 900 के नीचे पहुंच गया| अहमदाबाद समेत राज्य में कोरोना के 890 मरीज सामने आए और 1002 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया| जबकि 7 मरीजों की कोरोना की वजह से जान चली गई| स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में अहमदाबाद कॉर्पोरेशन में 178, सूरत कॉर्पोरेशन में 128, वडोदरा कॉर्पोरेशन में 108, राजकोट कॉर्पोरेशन में 58, सूरत में 36, वडोदरा में 31, कच्छ में 29, मेहसाणा में 24, दाहोद में 22, भरुच और राजकोट में 20-20, खेड में 19, पंचमहल में 17, गांधीनगर कॉर्पोरेशन में 15, गांधीनगर और पाटन में 14-14, भावनगर कॉर्पोरेशन और सुरेन्द्रनगर में 13-13, साबरकांठा में 12 और जूनागढ़ कॉर्पोरेशन में 11-11 समेत राज्यभर में कुल 890 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए| जबकि अहमदाबाद कॉर्पोरेशन में 184, सूरत कॉर्पोरेशन में 131, वडोदरा कॉर्पोरेशन में 60, राजकोट कॉर्पोरेशन में 139, सूरत में 30, वडोदरा में 28, कच्छ में 30, मेहसाणा में 59, भरुच में 9, राजकोट में 28, खेडा में 24, पंचमहल में 27, गांधीनगर कॉर्पोरेशन में 14 और गांधीनगर में 24 समेत राज्य में 1002 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया| राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने का दर 93.86 प्रतिशत है| बीते 24 घंटों में अहमदाबाद कॉर्पोरेशन में 4, मेहसाणा, राजकोट कॉर्पोरेशन और सूरत कॉर्पोरेशन में 1-1 समेत राज्य में 7 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई| राज्य में अब तक 9384030 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें 240995 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए| इनमें से 226208 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए और 4275 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गए| फिलहाल राज्य में 10512 एक्टिव केसों में 10451 स्टेबल हैं और 61 मरीज वेन्टीलेटर पर हैं| राज्य के विभिन्न जिलों में आज की तारीख में 504597 लोगों को कोरन्टाइन किया गया| जिसमें 504481 को होम कोरन्टाइन और 116 लोगों को फैसिलिटी कोरन्टाइन में रखा गया है|
