आज से 30 दिसम्‍बर को होने वाले शीतकालीन सत्र स्‍थगित : सामयिक अध्‍यक्ष

भोपाल।  मध्‍यप्रदेश विधान सभा मे सर्वदलीय बैठक आज सायं 6:00 बजे प्रोटेम स्‍पीकर श्री रामेश्‍वर शर्मा की अध्‍यक्षता में बैठक सपन्‍न हुई इस बैठक में सदन के नेता मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ,संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा, मंत्रिगण भूपेन्‍द्र सिंह,अरविन्‍द भदौरिया एवं कांग्रेस विधायक दल के मुख्‍य सचेतक डॉ. गोविन्‍द सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्‍ठ विधायक एन.पी.प्रजापति,संज्‍जन सिंह वर्मा तथा बहुजन समाज पार्टी से संजीव सिंह एवं विधान सभा प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह उपस्थित थे।
मध्‍यप्रदेश विधान सभा का प्रस्‍तावित सत्र 28 से 30 दिसम्‍बर कोविड-19 को देखते हुये केन्‍द्र सरकार/राज्‍य सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्‍डों के अनुसार संपन्‍न हो इस संबंध में सर्वदलीय बैठक‍ में चर्चा हुई।
सर्वदलीय बैठक में कोविड 19 के निर्धारित मापदण्‍डों एवं वर्तमान में मध्‍यप्रदेश में कोरोना पीडि़त तथा भोपाल में करोना की स्थिति के साथ विधान सभा में कोविड पॉजिटिव आये कर्मचारियों की स्थिति पर लोक स्‍वास्‍थ्‍य परिवार कल्‍याण विभाग के अपर मुख्‍य सचिव मो. सुलेमान ने विस्‍तृत विवरण दिया।
स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रस्‍तुतिकरण के बाद मापदण्‍डों के अनुरूप सभागार(सदन) में बैठक व्‍यवस्‍था पर विचार हुआ। जिसमें यह पाया गया कि मापदण्‍ड के अनुरूप सदन/समस्‍त दीर्घा में 105 सदस्‍य बैठनें की व्‍यवस्‍था की जा सकती है।
नेता प्रतिपक्ष एवं अन्‍य सदस्‍यों ने सत्र संपन्‍न किये जाने अथवा बढ़ाये जाने के संबंध में विस्‍तृत सुझाव दिये। नेता प्रतिपक्ष ने विधान सभा अध्‍यक्ष के द्वारा विभागीय परामर्शदात्री समितियों का गठन करने का सुझाव रखा। बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव सिंह द्वारा सत्र की अवधि कम होने और सदन की कार्यसूची तथा शासकीय/अशासकीय कार्य अधिक है जो तीन दिन की अवधि में पूरे नही किये जा सकते है सत्र की अवधि आगामी सत्र में अधिक दिवस का बड़ा सत्र रखा जाय जिसमें इस सत्र के एक सप्‍ताह और जोड़ा जाय  इसका सुझाव रखा गया।
विपक्ष के विभिन्‍न सुझाव पर चर्चा उपरांत संसदीय कार्यमंत्री द्वारा कोविड 19 मापदण्‍डों के अनुरूप सत्र संपन्‍न कराने पर के संबंध में अपने विचार रखते हुये नेता प्रतिपक्ष एवं बसपा नेता के सुझाव पर सदन स्‍थगित करने का प्रस्‍ताव रखा गया। जिस पर दलों द्वारा सामयिक अध्‍यक्ष पर इन सभी पहलुओं पर विचार करने को कहा गया गया । सामयिक अध्‍यक्ष द्वारा दलों से आये सुझाव के आधार पर कोविड 19 दृष्टिगत रखते हुये 28 से 30 दिसम्‍बर होने वाले सत्र को स्‍थगित करने का निर्णय दिया। जिस पर सदस्‍यों द्वारा सहमति प्रदान की गई।

Leave a Reply