दादाजी धाम मंदिर में धूनी वाले दादा जी की पुण्यतिथि मनाई गई

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर भोपाल स्थित दादाजी धाम मंदिर में धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि मनाई गई। कोरोना महामारी के कारण इस बार कार्यक्रम छोटे रूप में किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव शशि गुप्ता को पंडित राकेश स्वामी जी द्वारा पूजन अभिषेक हवन आरती विधि विधान से कराएं गये। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव द्वारा बताया गया है साल के अंतिम सोमवार को शाम 5:00 बजे भगवान शिव का रुद्राभिषेक कोराना महामारी को समाप्त करने के उद्देश्य किया जाएगा। भक्तगण सीमित संख्या में शामिल हुये सभी भक्तों ने शासकीय निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश करते समय हैंड वॉश , सभी ने मास्क लगाकर कर आये एवं हाथ को सैनीटाइज किया। इसके पश्चात मशीन द्वारा टेंपरेचर चेक करने के बाद ही मंदिर में सीमित संख्या मैं भक्तों को दर्शन के लिए जाने दिया। सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
