इंदौर में कोरोना:भाजपा विधायक रमेश मेंदोला कोरोना पॉजिटिव

इंदौर में कोरोना:भाजपा विधायक रमेश मेंदोला कोरोना पॉजिटिव, बॉम्बे अस्पताल में भर्ती, विधायक मालिनी गौड़ भी हो चुकी हैं संक्रमित

विधायक रमेश मेंदोला लगातार क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने हाल ही में कलेक्टर और निगम कमिश्नर के साथ क्षेत्र में बन रहे ब्रिज का दौरा किया था।

भाजपा विधायक रमेश मेंदोला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे 11वें मंजिल पर सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। हल्के लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने टेस्ट करवाया था। बता दें कि हाल ही में महापौर और इंदौर विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसकी जानकारी दी थी। वे अभी आइसोलेशन में हैं।

इंदौर के ये नेता हुए पॉजिटिव

सांवेर विधायक तुलसी सिलावट, विधायक मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, गोलू शुक्ला संक्रमित हो चुके हैं। पूर्व विधायक राजेश सोनकर, पूर्व विधायक जीतू जिराती।

293 नए संक्रमित मिले, लगातार दूसरे दिन 300 से कम आए पाॅजिटिव

रविवार देर रात 293 नए पॉजिटिव सामने आए। वहीं, 4 की जान गई। इसके पहले 26 दिसंबर को 286 नए पॉजिटिव मिले थे। इंदाैर में अब 3227 एक्टिव मरीज बचे हैं। इंदौर में दिसंबर के 27 दिनों में 11512 पॉजिटिव और 100 की मौत हुई है। अब तक की बात करें तो 863 लोगों की जान जा चुकी है। कुल 54203 मरीजों में से 50113 ठीक होकर घर लौट गए हैं।

Leave a Reply